Dark Mode
मंहगाई राहत कैंप के सुचारू संचालन पर जिला कलक्टर की नज़र

मंहगाई राहत कैंप के सुचारू संचालन पर जिला कलक्टर की नज़र

धौलपुर  । महंगाई राहत कैम्पस में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नागरिक समाज इस कदर प्रभावित है कि उनका विशेष उत्साह इन कैम्पस में देखने को मिल रहा है।  इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कैंप व्यवस्थित रूप से चलते रहे एवं नागरिकों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो। वे स्वयं जाकर महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं एवं आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिला कलेक्टर नागरिक समाज से यह भी समझाइश कर रहे हैं कि वे धैर्य पूर्वक एवं टोकन अनुसार अपनी बारी के अनुसार ही कैम्पस में रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने कल पंचायत समिति कार्यालय स्थित मंहगाई राहत कैंप, जिला अस्पताल  स्थित मंहगाई राहत कैंप एवं धौलपुर  पंचायत समिति के ग्राम बरेठा में संचालित महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया तथा कैंप के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं भली-भांति प्रबंधित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कैंप संचालकों को यह निर्देश दिये कि लाभार्थियों को टोकन के अनुसार उनकी बारी आने पर पंजीकरण हेतु बुलाया जावे एवं कैम्पस पर छाया एवं पानी के समुचित प्रबंधन किया जाये। यह इस बात का परिचायक है कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महंगाई राहत कैंप में नागरिकों को कोई परेशानी ना हो एवं उनका त्वरित पंजीकरण हो। जिले में सभी महंगाई राहत कैंप सुचारू रूप से चल रहे हैं, अभी तक कहीं भी कोई अव्यवस्था सामने नहीं आई है यद्यपि जिला प्रशासन और अधिक मुस्तैद होकर महंगाई राहत कैंप के सफल संचालन हेतु एड़ी चोटी का प्रयास कर रहा है और नागरिकों को इन कैम्पस में बेहतर सुविधाएं दिलाने हेतु लगातार कुशल प्रबंधन कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!