Dark Mode
प्रियंका गांधी के सभा को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित

प्रियंका गांधी के सभा को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित

दौसा. कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश राणा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का 20 अक्टूबर को दौसा आगमन तैयारियों को लेकर मीटिंग का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय संत सुंदरदास स्मारक के पास आगरा रोड, दौसा पर किया गया l मीटिंग को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने कहा की 20 तारीख को हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर सभा को सफल बनाएं और चुनावो में कांग्रेस के लिए मजबूती से खड़े हों जाए l मंत्री ममता भूपेश ने कहा की हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिनके परिवार ने देश को शहादत दी है वह हमारे दोसा में पधार रही हैं यह हमारा सौभाग्य है सभा में हमको अधिक से अधिक संख्या में लोगों उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना है साथ ही मीडिया के माध्यम से मैं यह कहना चाहती हूं कि भाजपा सरकार ने हमारे साथ बहुत कुतरहात किया है इस देश के साथ कुठाराघात किया है आईसीसीपी योजना को आज तक मोदी ने सफल नहीं होने दिया जबकि राजस्थान सरकार ने हरी झंडी दी है l हमारी सरकार बनेगी तब हम इसको लागू करवाएंगे l बांदीकुई विधायक जीआर खटाना ने कहा इस मीटिंग के अंदर सभी जिले के कार्यकर्ता आप सभी मौजूद हैं सभी को अपनी उपस्थिति के साथ अपने सभी कार्यकर्ताओं सहित ढाणी ढाणी गांव गांव के सभी पंच सरपंचों को और कार्यकर्ताओं को लेकर आना है l अंत में जिला अध्यक्ष रामजिलाल ओड ने सभी पीसीसी सदस्यों सचिव एवं मंत्रियों और उपस्थित प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच एवं जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया मीटिंग में आने पर बहुत धन्यवाद दिया। 20 तारीख की मीटिंग में आने के लिए सभी से आग्रह किया l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!