Dark Mode
पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

टोंक । पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जलदाय विभाग द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।  इस संबंध में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने मंगलवार को जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं आरयूआईडीपी के अधिकारियों की बैठक भी ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के नागरिक पेयजल से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 01432-247436 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पानी की समस्या है, वहां जल्द पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए पेयजल आपूर्ति में कोई ढील नहीं बरती जाए, वही दूषित पानी संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। पीएचईडी के अधिशासी अभियंता मोहन लाल मीणा ने बताया कि गर्मियों में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पुरूषोत्तम मीणा एवं सह-प्रभारी राजेंद्र गोठवाल को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल, अधिशासी अभियंता मोहन लाल मीणा तथा आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता एनसी पंवार एवं अधिशासी अभियंता हरिसिंह मीणा उपस्थित रहे। पंवार ने बताया कि आरयूआईडीपी ने टोंक शहर में नई टंकियां बनाकर एवं नई पेयजल लाईनें बिछाकर पीएचईडी को सौंप दी गई हैं। अब पीएचईडी पुरानी लाईनों से पेयजल आपूर्ति बंद कर इन नई लाईनों से शुरू करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!