Dark Mode
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

गंगानगर । जिला सहकारी समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान जिला सहकारी विकास समिति से संबंधित बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक संजय गर्ग द्वारा जिला सहकारी विकास समिति के गठन और उदेश्य से अवगत करवाते हुए जिले में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, सहकारी समितियों के मॉडल बायलॉज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की डिसेंट्रलाइज्ड ग्रेन स्टोरेज प्लान इन कॉपरेटिव सेक्टर के तहत चयनित जिले की घमूडवाली सहकारी समिति की जानकारी देते हुए सहकारिता के समग्र विकास और जिले में सहकारी समितियों के विकास से उपस्थितजनों को अवगत करवाया।  
इस अवसर पर जिला जिला परिषद के सीईओ मुहम्मद जुनेद, एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा, गंगानगर उपरजिस्ट्रार  मनोज कुमार मान, अनूपगढ उपरजिस्ट्रार प्रिया बजाज और गंगमूल डेयरी के एमडी उग्रसेन सहारण सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!