नियमितीकरण की मांग हेतु विधायको से मिला जिला प्रतिनिधि मंडल
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संगठन जोधपुर की जिला कार्यकारिणी नियमितीकरण की मांग को लेकर लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा, जिला प्रमुख लीला मदेरणा, शहर विधायक मनीषा पवार से मुलाकात की। संघ के जिला अध्यक्ष तरुण चितारा ने बताया कि विधायको से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि राजस्थान में पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक लंबे समय से संविदा रूपी दंश से त्रस्त है आपकी सरकार एवं आप से निवेदन है कि हमारी बात को मुख्यमंत्री जी तक पहुचाओ व माननीय जन नायक साहब के सामने हमारे स्थाईकरण की पैरवी कर हमे नियमितीकरण का तोहफा दिलवाने में मदद करावे। विधायको से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष तरूण चितारा ,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सारण, महासचिव सोहन लाल पंवार,संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह अर्टिया,जिला सचिव भाखरराम विश्नोई, दिनेश धौलिया, बाबूलाल चौधरी, भावेश चारण, मनीष बारेचा, धौकल राम,राजेश सहित सैकड़ों पंचायत शिक्षक, विद्यालय सहायक उपस्थित रहे