Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने फलोदी क्षेत्र का दौरा किया ओर बैठक ली

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने फलोदी क्षेत्र का दौरा किया ओर बैठक ली

फलोदी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया फलोदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक लेकर आवश्यक जानकारियां ली तथा निर्देश दिए।

फलोदी विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ( जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में 122 फलोदी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सेक्टर अधिकारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई ।

बैठक में श्री गुप्ता ने क्रिटिकल एंड वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन, सुनिश्चित न्यूनतम सुविधायें, एमसीसी की पालना, होम वोटिंग, मतदान दल रवानगी ईवीएम वितरण एवं संग्रहण, महिला/यूथ/दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र, मतदान दिवस व्यवस्था, आदि विषयों पर जानकारी ली और सम्बन्धित को निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर फलोदी श्री जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र यादव ,पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद मीना ,रिटर्निंग अधिकारी डॉ अर्चना व्यास, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ भावना सांखला , उपाधीक्षक पुलिस रामकरण सिंह मलिंडा व समस्त सेक्टर अधिकारीगण तथा अन्य अधिकारीगण पुलिस उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!