Dark Mode
लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश

लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए दिशा-निर्देश

टोंक। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. सौम्या झा ने आदर्श आचार संहिता एवं लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर विभिन्न निर्देश प्रदान किये है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के किसी भी तरह के अवकाश (मातृत्व, चाइल्ड केयर लीव एवं पूर्व में स्वीकृत मेडिकल अवकाश को छोडक़र) कलेक्ट्रेट कार्यालय में बनाए गए कार्मिक प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किये जाएं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी अधोहस्ताक्षरकर्ता की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे एवं सभी कार्मिक अपने मोबाईल एवं दूरभाष नंबर चालू रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्देशों की अवहेलना किये जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बिना स्वीकृति के राजकीय एवं निजी स्थानों पर पोस्टर-बैनर नहीं लगाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. सौम्या झा ने आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने तक सभी सरकारी, सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर किसी भी प्रत्याशी एवं आमजन द्वारा बिना स्वीकृति के लगाई जाने वाली प्रचार सामग्री जैसे दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर, पंपलेट समेत अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री को प्रतिबंधित किया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर, पोस्टर, बैनर, पंपलेट समेत अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!