Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने किया डाक मत पत्र प्रकोष्ठ का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने किया डाक मत पत्र प्रकोष्ठ का निरीक्षण

बाड़मेर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में संचालित डाक मत प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डाक मत पत्र संबंधित कार्य निर्धारित समयावधि में निष्पादित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डाक मत पत्र संग्रहण एवं मतगणना तक सुरक्षित रखने की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए।
डाक मत प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने डाक मत प्रकोष्ठ की ओर से संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने होम वोटिंग के आवेदन एवं पोस्टल बैलेट तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी की आईडी पर पैडेंसी का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जैन को निर्वाचन आयोग की ओर से डाक मत पत्रों के लिए जारी किए गए पोस्टल बड़ी एप के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भगवान बारूपाल, सहायक राजस्व लेखाधिकारी झूमर लाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!