Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुभंकर मतू का किया विमोचन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुभंकर मतू का किया विमोचन

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान जागरूकता पोस्टर एवं जिले के चुनाव शुभंकर मतू का विमोचन कर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को इससे जुड़ने की अपील की, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय सहभागी बनकर और अपने मताधिकार के महत्व को समझकर मतदान के लिए जागरूकता कासंदेेश दिया। विमोचन के दौरान मतू रो खणो छ, वोट सभ्यां न देणो छ के नारे लगाकर मतदान का संकल्प लिया। जिले के शुभंकर मतू के संदेश के साथ मताधिकार का उपयोग करने की सीख वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में 8 मार्च अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जब्बर सिंह, एसडीएम पूजा मीणा, डीएसओ रजत विजयवर्गीय, सीईओ हरीशचन्द मीणा, जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्दर प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!