Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पिड़ावा में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पिड़ावा में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

झालावाड़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में शुक्रवार को नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र के समस्त वार्डों में चल रही मतदान प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर नियुक्त मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, पेयजल, छाया एवं सुचारू कतार व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस जाप्ते से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील परिस्थितियों में विशेष सतर्कता बरतने तथा मतदान केन्द्रों के आसपास कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित मतदाताओं से भी संवाद किया तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान रिर्टनिंग अधिकारी दिनेश मीणा सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!