Dark Mode
जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आज

जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ आज

बारां. जिला स्थापना दिवस की 32वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित भव्य तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ 9 अप्रेल 2023 को मनिहारा महादेव मंदिर में सांय 7 बजे से दीपदान एवं प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में स्वंयसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं आमजन की सहभागीता से 5 हजार दीपकों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
ये कार्यक्रम भी होंगे-
नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद ने बताया कि कार्यक्रमानुसार जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 9 अप्रेल 2023 को सांय 7 बजे से मनिहारा महादेव मंदिर बारां में 5 हजार दीपकों के साथ दीपदान व प्रकाशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में संस्था धर्मादा धर्मशाला, इनरव्हील क्लब, सखी क्लब की सहभागिता व सहयोग रहेगा। इसी क्रम में जिला स्थापना दिवस पर 10 अप्रेल को ऐतिहासिक प्यारेरामजी के मंदिर से श्रीराम स्टेडियम बारां तक भव्य शौभायात्रा निकाली जाएगी। शौभायात्रा में घोड़े व ऊंट गाड़ियां, पुलिस बैंड, दरबार बैंड, केन्द्रीय विद्यालय का बैंड, विभिन्न विभागों की झांकियां एवं कच्छी घोड़ी नृत्य, चकरी नृत्य व सहरिया स्वांग करते हुए कलाकार शामिल रहेंगे। शौभायात्रा का मार्ग में विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2.30 से सांय 6 बजे तक धर्मादा संस्था बारां में सौन्दर्य एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय वैश्य समाज व इनरव्हील क्लब बारां के सहयोग किया जाएगा। सांयकाल सांस्कृतिक संध्या के तहत प्रख्यात लोक नृत्यांगना गुलाबो की श्रीराम स्टेडियम बारां में रात्रि 8 बजे गुलाबो एण्ड पार्टी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी इस कार्यक्रम सीएफसीएल गढ़ेपान का सहयोग व सहभागिता रहेगी। जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 11 अप्रेल 2023 को हास्य कलाकार सुरेश अल्बेला एवं ब्रज की होली का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्रेशर यूनियन बारां, प्रिया अस्पताल बारां एवं पीडब्ल्यूडी संवेदक संघ का सहयोग व सहभागिता रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!