Dark Mode
अलबेला के ठहाकों और ब्रज की होली के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह का समापन

अलबेला के ठहाकों और ब्रज की होली के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह का समापन

बारां। 32वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का समापन राम स्टेडियम में आयोजित प्रख्यात हास्य कलाकार सुरेश अलबेला लाफ्टर के ठहाकों और ब्रज की होली के साथ हुआ। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक बारां-अटरू पानाचंद मेघवाल, बीसूका उपाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, एडीएम एसएन आमेटा, एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन एवं सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला ने कलाकारों का स्वागत व अभिनंदन किया। उक्त कार्यक्रम प्रिया हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी एवं ट्रोमा सेन्टर बारां, जिला कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन बारां एवं स्टोन क्रेशर यूनियन बारां के सहयोग एवं सहभागीता से आयोजित किए गए।
सुरेश अलबेला ने लोगों को गुदगुदाया -
टीवी कॉमेड़ी शो द ग्रेट इण्डियन लाफ्टर चैलेंज 2008 के विजेता प्रख्यात हास्य कलाकार सुरेश अलबेला लाफ्टर ने अपने मजेदार चुटकुलों, हास्य कविताओं और जीवन के आम पहलूओं को अपनी हास्य कला में पिरोते हुए बारांवासीयों को खूब हंसाया। करीब 1.30 घन्टे की प्रस्तुति में अलबेला ने माहौल जमाए रखा व राम स्टेडियम तालियों की गड़गडाहट से गुंजता रहा। अलबेला ने जिला प्रमुख, विधायक एवं जिला प्रशासन का जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
फूलों की होली से ब्रजमय हुआ बारां -
ब्रज से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य जैसे लोकप्रिय भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां दी एवं नृत्यकला से सभी का मनमोह लिया। अंत में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक बारां-अटरू पानाचंद मेघवाल, बीसूका उपाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, एडीएम एसएन आमेटा, एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन एवं सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला सहित आमजन ने ठाकुर जी एवं राधारानी के साथ फूलों की होली खेली। तीन दिवसीय कार्यक्रमों में आमजन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी सराहनीय रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!