जिला स्थापना दिवस संबंधी बैठक आयोजित
बारां । जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बारां जिला स्थापना दिवस के समारोहपूर्वक आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्थापना दिवस की वर्षगांठ 10 अप्रेल 2023 को प्रतिवर्ष की भांति दीपदान, शौभायात्रा, सांस्कृतिक आयोजन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बारां जिले का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रेल को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता रहा है यह दिन जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है अतः जिला स्थापना दिवस के समस्त कार्यक्रमों में जन सहभागिता होनी चाहिए। बैठक मंे एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष ऐतिहासिक प्यारेराम जी के मन्दिर से प्रातः 9 बजे भव्य शौभायात्रा निकाली जाती है जिसका मार्ग में विभिन्न समाजों, व्यापार संघों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया जाता है। शौभायात्रा में बैंड, विभिन्न विभागों की झांकियां शामिल होती है। सांयकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मनिहारा महादेव मन्दिर पर दीपदान का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता रहा है। बैठक में विभिन्न समाजों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
इस मौके पर शौभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता व सफाई के साथ गढ्डो को भरने, शौभायात्रा में वन, जिला परिषद, नगर परिषद, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग को झांकिया निकालने, लोक कलाकारों को आमंत्रित करने, जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से दीपदान के कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए। इसी क्रम में जिला स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अथवा सांस्कृतिक आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकुमार, सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला, एसडीएम दिव्यांशु शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।