जिला प्रमुख ने फीता काट कर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
झालावाड़। जिला प्रमुख ने फीता काट कर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ झालावाड़ जिले के सुवास गांव के खेल मैदान पर सहारा क्रिकेट क्लब सुवास के तत्वाधान में 21 वां टुनामेन्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने फीता काट कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। पूर्व उपजिला प्रमुख भागचंद दांगी ने कहा, '' ग्रामीण क्षैत्र में प्रतियोगिता से छुपी प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है वहीं इस तरह के आयोजनों से लोगों में खेल के प्रति रूचि पैदा होती है।'' इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामकरण दांगी, पूर्व उप प्रधान ममता कुंवर समेत कई खिलाडी मौजूद थे.प्रत्येक मैच 10 ऑवर का होगा । प्रथम पुरस्कार 31000/-द्वितीय पुरस्कार 11000/-रूपए रखा गया.