Dark Mode
जिला प्रमुख ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा

जिला प्रमुख ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा

सवाई माधोपुर । जिला प्रमुख सुदामा देवी मीना ने मंगलवार को बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ऐण्डा, श्यामपुरा, हिगोंनी, निनोणी, खाट, पढ़ाना, खाटखुर्द, रांवल, किरतपुरा सहित अन्य गांवों का दौरा कर फसल खराबे का जायजा लिया।
जिला प्रमुख ने बताया कि सभी गांवों में फसलों में 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को आवश्वासन दिया कि फसल खराबे की शीघ्र गिरदावरी कर उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार एवं सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार, उप जिला कलक्टर, तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित अन्य उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!