जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
-
जिला कलक्टर ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
बाड़मेर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर निशांत जैन ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की ब्लॉकवार समीक्षा कर पीएचसी व सीएचसीवार जानकारी लेते हुए वार्षिक मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत कम प्रगति वाले स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना, परिवार कल्याण के संबंध में एएनएम के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ई केवाईसी का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गये । जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर औचक निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई आवश्यकताओं के संबंध में आंकलन कर विभाग को भिजवाने के साथ ही अद्यतन डाटा अपडेशन व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुविधापूर्ण इलाज मुहैया करवाने की बात कही। उन्होंने एनएचएम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दोरान सीएम्एचओ डॉ संजीव मितल, आरसीएचओ डॉ हरेन्द्र भाकर, डिप्टी सीएम्एचओ डॉ प्रेमचंद दीपन, डीपीएम सचिन भार्गव, डीपीसी जिला ओषध भण्डार डॉ जावेद द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बीसीएम्ओ एवं सीएचसी प्रभारीयो को कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबोधित किया ।