जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
सीकर। चिकित्सा विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 17 मई को शाम चार बजे जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव की अध्यक्षता में होगी। जिला कलेक्टेट स्थित सभागार में होने वाली इस बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने दी।