Dark Mode
जिला प्रभारी मंत्री ने खेतों में पहुंचकर देखा फसल खराबा

जिला प्रभारी मंत्री ने खेतों में पहुंचकर देखा फसल खराबा

बूंदी। ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को बूंदी प्रवास के दौरान हिंडोली क्षेत्र में बरसात से खराब हुई फसलों को खेतों में पहुंचकर जायजा लिया।
जिला प्रभारी मंत्री हिंडोली-नैनवा 148-डी के समीप स्थित खेतों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से खराब हुई फसल के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि संबंधित पटवारियों, कृषि पर्यवेक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी क्षेत्र में हुई फसल खराबे की गिरदावरी के लिए खेतों में पहुंचकर गिरदावरी की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि मुआवजे से कोई भी काश्तकार वंचित नहीं नहीं रहे। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से निरंतर समन्वय बनाकर मुआवजे संबंधी सभी प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराई जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, तहसीलदार हिण्डोली कमलेश कुमार कुलदीप, नायब तहसीलदार पवन कुमार मूंदड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!