Dark Mode
रविवार को बजट घोषणाओं की समीक्षा करेंगे जिला प्रभारी मंत्री

रविवार को बजट घोषणाओं की समीक्षा करेंगे जिला प्रभारी मंत्री

टोंक। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर एवं जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह नवीन जिला परिषद के सभागार में रविवार, 23 फरवरी को सायं 4 बजे जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने बताया कि बैठक में बजट घोषणा 2025-26 के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता एवं चिन्हीकरण की स्थिति, निर्माण कार्य से पूर्व संस्थानों को प्रारंभ किये जाने की वैकल्पिक व्यवस्था, वर्ष 2024-25 बजट घोषणाओं की प्रगति एवं जिले से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!