Dark Mode
जिला प्रभारी सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

जिला प्रभारी सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

  • आमजन को मिले गुणवत्तापुर्ण चिकित्सा सेवाएं : जिला प्रभारी सचिव

बालोतरा। जिला प्रभारी सचिव कुमार पाल गौतम ने कल्याणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
जिला प्रभारी सचिव कुमार पाल गौतम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के औचक निरीक्षण दौरान ओपीडी, निशुल्क दवाई वितरण केन्द्र, लेबर रूम, सामान्य वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने चिकित्सालय की नियमित साफ सफाई करने, बायो वेस्ट का उचित निस्तारण करने एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
उन्होने दवा वितरण केन्द्र में नॉर्म्स अनुसार दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अनुपलब्ध दवाओं के संबंध में जिला स्तर पर निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैड शीटों की नियमित धुलाई व समय पर बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विद्युत आपुर्ति नही होने पर उन्होने तुरंत प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वांकाराम चौधरी समेत चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!