Dark Mode
जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

  • गुणवत्ता सुनिश्चित एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

बारां। जिला प्रभारी सचिव एवं पीडब्ल्यूडी अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन एवं कार्यों की गुणवत्ता जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अंता बायपास सीसी रोड का निरीक्षण किया, उन्होंने सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों से जानकारी ली।
जिला प्रभारी सचिव अंता बमूलिया कलां में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और इस प्रक्रिया को और अधिक सरल और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सहरिया मॉडल कॉलोनी ग्राम पंचायत बांसथूनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल कॉलोनी में सोलर प्लांट द्वारा सामूहिक रुप से सहरिया समुदाय को विद्युत आपूर्ति करने की सलाह दी। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और कहा सहरिया परिवारों को स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली, शिक्षा एवं रोजगार और अन्य आवश्यक मूलभूत सेवाओं की सुचारू व्यवस्थाएं मिले ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकें।
जिला प्रभारी सचिव समरानियां में निर्माणाधीन सहरिया कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया। प्रवीण गुप्ता ने निर्माण कार्यों की स्थिति को देखा और इस परियोजना के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। उन्होंने ऊनी में सहरिया परिवारों के लिए निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यह केन्द्र विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों और कार्यशालाओं के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न होने की सलाह दी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई। इसके बाद, प्रवीण गुप्ता ने 220 केवी ग्रीड सबस्टेशन केलवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से इसके कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नलका फाटक सीसी रोड का निरीक्षण किया, इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेलखेड़ी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज की हालत और सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कॉलेज के प्रशासन से इसके विस्तार और सुधार के बारे में भी चर्चा की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान सभी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि सभी कार्य स्थानीय जरूरतों के हिसाब से हों और जल्द पूरा हों।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!