Dark Mode
सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण

सचिव द्वारा किया गया जिला कारागृह का निरीक्षण


सीकर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा द्वारा जिला कारागृह, सीकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव मीणा द्वारा जेल मेन्यूअल के अनुसार कारागृह की व्यवस्थाओं जैसे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय कारागृह में उपस्थित निरूद्ध बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता से अवगत करवाया गया। सचिव मीणा ने व्यक्तिश: रूबरू होकर कारागृह में दी जाने वाली सुविधाओं एवं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कारागृह में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के लिए कारापाल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान कारापाल मय कारागृह स्टॉफ उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!