Dark Mode
जिला विधिक चेतना समिति की बैठक आयोजित

जिला विधिक चेतना समिति की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर.  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला विधिक चेतना समिति की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता की अध्यक्षता में एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में आयोजित हुई।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने उपस्थित चेतना समिति के सदस्य को बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई, 2023 को किया जाना प्रस्तावित है जिसमें न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।
साथ ही उपस्थित सदस्यों को आमजन में विधिक चेतना हेतु विधिक साक्षरता शिविर लगाए जाने के निर्देश तथा नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, करने हेतु ऑनलाइ्रन व ऑफलाईन माध्यम से शिविर आयोजित करने एवं तथा जिला प्राधिकरण के हेल्पलाईन नंबर आदि के प्रचार प्रसार हेतु निर्देश प्रदान किए तथा मार्च 2023 के एक्शन प्लान के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 4 मार्च से 11 मार्च, 2023 तक शिविर का आयोजन कर महिलाओं के हक व उनके अधिकार आदि के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मीना आर्या परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग सवाई माधोपुर, जगन्नाथ चौधरी अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, सुरेश चंद मीना सामाजिक कार्यकर्ता, नन्दकिशोर बैरवा अधिवक्ता, हनुमान प्रसाद गुर्जर अधिवक्ता विमलेश कुमार गुप्ता सेवानिवृत अभियन्ता आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:- 10 पीआरओं 1

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!