जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित
दौसा - जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र कुमार की आध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र कुमार के द्वारा राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत पीडित / आश्रितों के प्राप्त कुल 06 आवेदन पत्रों पर विचार कर कुल 18,75,000/- ( आठ लाख पिचहत्तर हजार रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई। बैठक में अन्य सदस्यगण न्यायाधीश मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण, दौसा इंदु पारीक, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, दौसा प्रेमचंद शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा प्रेमलता सैनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दौसा मोहन लाल जाट, अति पुलिस अधीक्षक, दौसा सत्यनारायण शर्मा एवं राजकीय अधिवक्ता, दौसा दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।