Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया बालगृह आईसीएम शिक्षण संस्थान का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया बालगृह आईसीएम शिक्षण संस्थान का निरीक्षण

दौसा . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रेमलता सैनी द्वारा बालगृह आईसीएम शिक्षण संस्थान, दौसा का मासिक निरीक्षण बुधवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा गृह में रहने वाले बालकों के लिए स्वच्छता, साफ -सफाई, कपड़े, बिस्तर, भोजन व आहार, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गृह की सफाई व्यवस्था संतोषप्रद नहीं पाई गई, जिस पर उपस्थित कर्मचारियों को गृह की साफ सफाई रखने केर् निर्देश दिए उन्होंने बाल गृह में निवासरत बच्चों से वार्ता कर उन्हें दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा र्गर्मियों के मौसम को देखते हुए बच्चों के कमरों में कूलर भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!