Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया उप कारागृह का निरीक्षण 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया उप कारागृह का निरीक्षण 

भवानीमंडी. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिया रघुनाथ दान के निर्देषानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोकेष कुमार शर्मा (अपर जिला एवं सेषन न्यायाधीष) झालावाड द्वारा आज उप कारागृह भवानीमण्डी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव लोकेष कुमार शर्मा द्वारा जेलर से बंदियों की संख्या, उनको दिये जाने वाले भोजन, साफ सफाई, एवं दवाईयों की उपलब्धता बाबत जानकारी ली तथा जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है उन्हें विधिक सहायता से अधिवक्ता उपलब्ध करवाने हेतु उनके निःषुल्क विधिक सहायता के प्रार्थना-पत्र भरवाने के निर्देष प्रदान किये। उप कारागृह में वक्त निरीक्षण 40 विचाराधीन बंदी निरुद्ध पाए गए। वक्त निरीक्षण वरि. सहायक राहुल जैन, सोनू कारपेंटर एवं कारागृह कर्मचारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!