Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा जिला कारागृह का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा जिला कारागृह का किया निरीक्षण

बूंदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि जिला कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, सी.सी.टी.वी. विंग, टेलीफोन कक्ष, बैरक, रसोईघर, मुलाकात कक्ष, डिस्पेंसरी, स्नानघर, शौचालय, पानी की व्यवस्था तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही एक-एक विचाराधीन बन्दी गण से मुलाकात कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता व बन्दियों के विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होने बताया कि इस अवसर पर कारापाल जिला कारागृह रविन्द्र कुमार, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेन्द्र कुमार शर्मा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रुति शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!