Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने ली सफाई व्यवस्था के संबंध में बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने ली सफाई व्यवस्था के संबंध में बैठक

बूंदी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की सचिव सरिता मीणा ने मंगलवार को आयुक्त नगर परिषद के साथ बैठक की एवं जिला मुख्यालय पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर संचालित मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा शादी समारोह के उपरान्त कचरा व गंदगी खुले में फेंक दी जाती है, जिससे आस-पास निवासरत लोगों व आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस सम्बन्ध में आयुक्त नगर परिषद को बून्दी मुख्यालय पर संचालित सभी मैरिज गार्डन संचालकों को पाबन्द करने के लिए निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी तरह का कचरा व गंदगी (बचा हुआ खाना, डिस्पोजल आईटम) खुले में ना फेंके।
उन्होंने बताया कि साथ ही आयुक्त नगर परिषद को खुले में कचरा व गंदगी फैलाने वाले मैरिज गार्डन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने एवं मैरिज गार्डन से शादी समारोह के उपरान्त समय पर कचरा संग्रहण कर कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!