जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : नारी निकेतन गृह का किया औचक निरीक्षण
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की डीबी हैबियस कोर्पस रिट याचिका में दिये गये निर्देशों की पालना में तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाशीश), जोधपुर महानगर अजय शर्मा, के निर्देशाधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेष रामावत एवं महिला न्यायिक अधिकारी सीमा सांदू, अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 09, जोधपुर महानगर के गठित निरीक्षण दल द्वारा गुरूवार को नारी निकेतन, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में निवासरत महिलाओं से वार्ता की गई तथा गृह में निवासरत महिलाओं के स्वास्थ्य, खान-पान, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल की गई तथा निरीक्षण के दौरान हाफ-वे-होम में आवासित महिलाओं को निर्धारित समय पर मेडिसिन उपलब्ध करवाने तथा उनके उचित देखभाल कर उनके पुनर्वास करवाने के लिए निर्देश प्रदान किये गये।