Dark Mode
जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

धौलपुर। जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण अनुपात को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैंकों की जमा ऋण अनुपात को और बढ़ाने के लिए बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 


आकांक्षी जिला कार्यक्रम के मुख्य संकेतक में प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड आदि की जागरूकता तथा तीव्र क्रियान्वयन के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिये। बैठक में बैंक की वार्षिक साख योजना पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में पेंडेन्सी का तीव्र निस्तारण किया जाये।

 

उन्होंने कहा कि इरादतन ऋण डिफॉल्टर्स के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। जिला कलक्टर ने कहा सभी बैंकर्स व विकास से जुडे अधिकारी आपसी तालमेल के साथ किसानों व काश्तकारों के हितों मे कार्य करें। उन्होने कहा भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा अनेको योजनाएं चलाई जा रही है उनका शत प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियो तक पहुंचना चाहिए।

 


जिला कलक्टर ने यह भी कहा कि बैंक सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों जैसे ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि इत्यादि का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

 


इससे पहले बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक मंगेश कुमार ने विभिन्न जानकारियां एवं आँकड़े अध्यक्ष के समक्ष रखे। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023-24 की दिसम्बर तिमाही के लक्ष्यों, साख, जमानुपात, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की प्रगति तथा वार्षिक साख योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में विभिन्न बैंक प्रबंधक और और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!