Dark Mode
निवाई में जिला स्तरीय कैडेट जूड़ो प्रतियोगिता सम्पन्न

निवाई में जिला स्तरीय कैडेट जूड़ो प्रतियोगिता सम्पन्न


टोंक । जिला जूड़ो संघ टोंक एवं फाईटर डिफेेंस एकेडमी निवाई के तत्वाधान में जिला स्तरीय केडेट जूड़ो प्रतियोगिता फाइटर डिफेंस एकेडमी निवाई में रविवार को आयोजित किया गया। जिला जूड़ो संघ के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सचिव राधेश्याम नावरिया ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में 105 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। जिला जूड़ो संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने सभी जूड़ो खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर खेलों के महत्व को समझाया। इस प्रतियोगिता का संचालन चौधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल के हरीराम चौधरी एवं व्यवस्थापक कार्य स्पनारायण चौधरी द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जयसिंहपुरा ने की। विशिष्ठ अतिथि लक्ष्य एकेडमी के प्रिंसिपल जयसिंह चौहान रहे। अतिथि प्रधान गुर्जर जूड़ो के राष्ट्रीय एवं स्तर पर 90 किलोग्राम भार वर्ग के नंबर एक रैंकिग रहे। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारी घनश्याम शर्मा सोडा, मिथुन मादिवाल, हिमांशु शेखर शर्मा, गणेश सेन, हरिनारायण सैनी, नीमसिंह गुर्जर, बलवीर चौधरी, इन्द्रजीत शर्मा, रामकिशोर बैरवा, एड. राधेश्याम चावला एवं राजेश लक्ष्य एकेडमी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!