Dark Mode
'पंच गौरव’ कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को

'पंच गौरव’ कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को

भीलवाड़ा। ’पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक 1 फरवरी शनिवार को सांय 4ः00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री नमित मेहता करेंगे।

सदस्य सचिव एवं उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, डॉ. सोनल राज कोठारी ने यह जानकारी देकर बताया कि बैठक में जिले के विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े ’पंच गौरव’ के संवर्धन एवं विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना, लघु फिल्म तथा प्रमुख कार्यों के प्रस्ताव सहित आवश्यक विवरण तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!