Dark Mode
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

सभी बैंकर्स सरकार की अनुदानित योजनाओं में समय पर ऋण स्वीकृत करें-जिला कलक्टर

कोटा । जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की जाकर लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना एवं अन्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा बैंकों को निर्देश दिए कि वह योजनाओं के लक्ष्य शत्-प्रतिशत पूरे करें। उन्होंने कहा कि बिना वाजिब कारण के कोई भी बैंक ऋण आवेदनों को अनावश्यक लंबित नहीं रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुदानित योजनाओं में विभागों द्वारा भिजवाए गए आवेदनों का बैंकर्स समय पर निस्तारण करें। मुख्यमंत्री लघु उद्यमी प्रोत्साहन योजना एनयूएलएल एवं राजीविका में बैंकों द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर ने बैंकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिले की वार्षिक साख योजना वर्ष 2022-2023 में 6730 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 8832 करोड़ की उपलब्धि हासिल की गई जोकि लक्ष्य का 131.24 प्रतिशत है। रिजर्व बैंक के अग्रणी विकास अधिकारी गौरव गुप्ता एवं नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आरती शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए एवं बैंकों से सभी सरकारी योजनाओं के लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी गुलशन खूंगर, बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी केआर मीणा, केनरा बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी विनय मेेहता सहित सभी बैंकों के संयोजक सेंटर आरसेटी के निदेशक एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!