जिला स्तरीय केडिट ओपन जूड़ो प्रतियोगिता 11 जून को निवाई में
टोंक । जिला जूड़ो संघ के तत्वाधान में 11 जून को जिला स्तरीय क्रेडिट ओपन जूड़ो प्रतियोगिता आयोजन निवाई में किया जायेगा। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता एवं सचिव आर. एस. नावरिया ने बताया कि जिला स्तरीय ओपन केडिट जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून को प्रात: 11 बजे डिफेंस एकेडमी निवाई में किया जायेगा। जूड़ो कोच प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2006 से 2008 तक में जन्मे आयु वर्ग के जूड़ो खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। राजस्थान जूडो एसोसिएशन के महासचिव महिपाल ग्रेवाल ने बताया कि निवाई में चयनित खिलाड़ी 18 से 20 जून तक भीलवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय केडिट जूड़ो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जूड़ो खिलाड़ी अपने प्रमाण-पत्र की छाया प्रतियां जूड़ो कोच रूपनारायण चौधरी को जमा कराएं। उन्होने बताया कि जूड़ो खिलाड़ी अपने साथ तीन पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति लाना आवश्यक है।