रेसा-पी का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित
टोंक। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य (रेसा-पी) जिला शाखा टोंक का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार, टोंक में आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी भंवर लाल कुम्हार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। श्री कुम्हार सम्मेलन के प्रांतीय पर्यवेक्षक भी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुंभा राम चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा एवं सहायक निदेशक महेश दाधीच उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमा हाड़ा ने किया। जिला मंत्री निपुण सक्सेना ने कहा कि प्रधानाचार्य आज गैर-शैक्षणिक कार्यों के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति मिलने पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन संभव है। bकोषाध्यक्ष राजाराम मीणा ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रधानाचार्यों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कराने के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए। सम्मेलन में आयोजित खुली चर्चा के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर राजेंद्र शास्त्री, किशन लाल मीणा, राम नारायण रेगर, अशोक मीणा, रामजीलाल मीणा, धर्मचंद खटीक, रामावतार यादव, कैलाश चंद मीणा, शिव शंकर स्यावत, उषा मीणा, ममता मीना, मुसीर अहमद, लक्ष्मण जगरवाल, विनोद शर्मा, रामदयाल जांगिड़, ताराचंद जैन, पुरुषोत्तम दीक्षित, तुलसीदास एवं राजूलाल यादव ने विचार प्रस्तुत किए।