जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर । जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023, प्रवेशोत्सव अभियान, आईसीटी लेब का सुसंचालन, छात्रकोष, विकास कोष, जनसहयोग से विद्यालयों का विकास, आईएम शक्ति उडान (सेनेटरी नेपकीन), खेल मैदानो विद्यालयों भवनो पर अतिक्रमण, वृक्षारापेण कार्यक्रम की समीक्षा आदि बिन्दुओं पर अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा शिक्षा अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सर्वप्रथम राज्य मे सवाई माधोपुर जिले का 12 वी कॉमर्स मे प्रथम स्थान रहने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कक्षा 12वी विज्ञान एवं 10वी परिणामों के बारे मे संतुष्टि व्यक्त करते हुए कक्षा 12वी कलावर्ग परिणाम को ओर अधिकतर बेहतर करने के लिये समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाएं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भविष्य की उडान अन्तर्गत 2 लाख, 5 लाख के चैक ग्रामीणों द्वारा प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए सभी सीबीईओ के माध्यम से सभी संस्थाप्रधानों को भामाशाह बोर्ड अपडेट करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संस्था में पढने वाले प्रत्येक बच्चों को भामाशाहो के बारे में अवगत कराने के निर्देश भी संस्था प्रधानों को दिए। उन्होंने प्रवेशोत्सव नामांकन लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश सभी सीबीईओ को किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खेल मैदान/विद्यालय भवनो पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध मे प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए अतिक्रमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण के लक्ष्य प्राप्ति के लिये प्रत्येक बालक को एक-एक पौधे की भावनात्मक लगाव पैदा करते हुए जिम्मेदारी देने के निर्देश संस्था प्रधानों को दिए। वृक्ष पर बालक का नाम और उसकी कक्षा का विवरण अंकित करे और फिर मॉनिटरिंग करंे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आईसीटी लेबो के सफल संचालन के लिए भी दिनेश कुमार गुप्ता एडीपीसी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि जहाँ-जहाँ कम्प्यूटर अनुदेशक नियुक्त हुए है वहां उनसे कम्प्यूटरो को ठीक करवाते हुए लेब सुव्यवस्थित करने के निर्देश प्रदान किये। अव्यवस्था मिलने पर संस्थाप्रधान की जिम्मेदारी तय की जाएं।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बसंल द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा दिए निर्देशो की अक्षरशः पालना करने, नवोदय विद्यालयों मे कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चो से अधिक से अधिक नामांकन कराने का लक्ष्य दिया। प्रार्थना सभा में संविधान की उदेशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन करवाने के, प्रत्येक शनिवार को समस्त सीबीईओ को फील्ड विजिट करने के निर्देश प्रदान किये। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लेगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग करने एवं जहां स्टाफ कम है वहां पीईईओ स्तर से व्यवस्था करने के लिये भी समस्त सीबीईओ को आदेशित किया। बैठक मे सभी जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोविंद दीक्षित, सीबीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।