“प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
अभियान में सर्वोत्तम सेवा प्रदाता चिकित्सा संस्थान हुए सम्मानित
जयपुर . “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन जवाहर नगर स्थित बफेट हाउस में संपन्न हुआ. समारोह में अभियान में सर्वोत्तम सेवा प्रदाताओं को सम्मानित किया गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने अभियान में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया.
सुरक्षित मातृत्व अभियान” के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में दो श्रेणियों में चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया. प्रथम श्रेणी में जिला जयपुर प्रथम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमवारामगढ़ प्रथम स्थान पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पावटा द्वितीय स्थान पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आमेर तृतीय स्थान पर रहे. संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
इसी प्रकार अभियान में द्वितीय श्रेणी में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भावनी प्रथम स्थान पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अचरोल द्वितीय स्थान पर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रायसर तृतीय स्थान पर रहे. संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
जिला जयपुर द्वितीय में भी दो श्रेणियों में चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया. प्रथम श्रेणी में सेटेलाईट अस्पताल, सांगानेर प्रथम स्थान पर, उप जिला अस्पताल दूदू द्वितीय स्थान पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांभर तृतीय स्थान पर रहे. संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
इसी प्रकार अभियान में द्वितीय श्रेणी में उल्लेखनीय सेवाएं देने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सेवा प्रथम स्थान पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदलाई द्वितीय स्थान पर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बधाल तृतीय स्थान पर रहे. संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. अमन माथुर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. पुष्पा चौधरी, डीपीएम जयपुर प्रथम श्री अखिलेश शर्मा, डीपीएम जयपुर द्वितीय श्रीमती रिचा सारस्वत, जिला आईईसी समन्वयक जयपुर प्रथम श्री कपिल, जिला आईईसी समन्वयक जयपुर द्वितीय श्री अनिल शर्मा सहित ब्लॉक्स के बीसीएमओ, सीएचसी इंचार्ज और बीपीएम उपस्थित रहे.