राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के जिला स्तरीय खेलों का हुआ भव्य आगाज
नाथद्वारा. राजसमन्द जिला मुख्यालय पर स्थित बालकृष्ण विद्या भवन से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक जिला स्तरीय खेलों का भव्यआगाज सुबह हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना रहे एवं अध्यक्षता हरिसिंह राठौड़ ने की इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, गांधी दर्शन समिति के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी,बहादुर सिंह चारण,गोविंद सनाढ्य,मनीष सिंह राठौड़, पार्षद भूरा लाल कुमावत उपस्थित थे। कार्यक्रम में आयुक्त राम किशोर मेहता,तरुण बाहेती,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र गग्गड एवम नूतन प्रकाश जोशी,जिला खेल अधिकारी चांद खान पठान,सीबीईओ नरोत्तम दाधीच , श्याम सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल के खिलाड़ी सूबेदार राकेश कुमार ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना एवम अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर और ओलंपिक का ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।इसके पश्चात वे खिलाड़ियों से रूबरू हुए और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विभिन्न वर्गों में आयोजित हो रही खेल गतिविधियों को देखा। जिला स्तरीय ग्रामीण एवम शहरी ओलम्पिक प्रतियोगिता में 8 ब्लॉक एबम 6 शहरी क्लस्टर की कुल 158 टीमें सम्मिलित हो रही है जो 9 विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेंगी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया। फिट राजस्थान का नारा हो रहा चरितार्थ राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने और फिट राजस्थान हिट राजस्थान के नारे को चरितार्थ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष भी इन खेलों का आयोजन किया गया था। इस वर्ष 5 अगस्त से ग्राम पंचायत स्तरीय एवं नगर निकाय स्तरीय प्रतिवयोगिताएं शुरू हुई। इसके पश्चात ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शुक्रवार 1 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हुआ है। अंत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेलों को खेल भावना से खेलें और दूसरों को भी खेलने के लिए प्रेरित करें-हरिसिंह राठौड़ हरिसिंह राठौर ने उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हम सभी के जीवन का जरूरी हिस्सा है, खेलों से मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने सभी से खेल भावना के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की और कहा कि आप सभी खेलों को एंजॉय करें और अपने आसपास के लोगों को भी निरंतर अपने जीवन में खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें।