Dark Mode
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 

 

 

दौसा  .  शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन  प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को प्रशस्वी टीटी कॉलेज दौसा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर मीणा, उपजिला कलेक्टर दौसा संजय गोरा एवं मुख्य वक्ता मनोज ठाकरे की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। शिविर के द्वितीय दिन कार्यक्रमों की श्रृंखला में व्याख्यान के साथ साथ प्रातः योगाभ्यास, अहिंसा मार्च, प्रशिक्षर्णाथियों के द्वारा श्रमदान एवं तिंवरी सम्मेलन जोधपुर में प्रतिभागी रहीं महिलाओं का सम्मान समारोह भी किया गया।

        शिविर के समापन सत्र को संबोधति करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में सभी समस्याओं जैसे पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय का हल गाँधी जी के दर्शन को अपनाने से ही संभव है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डालते हुए उनमे गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और रोटी के लिए श्रम सिद्धांत जैसे आदर्श मूल्यों की सार्थकता को बताया जिससे जनमानस स्वतंत्रता की लड़ाई के लिऎ उद्देलित हुआ। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से गाँधीजी के विचारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की।

           शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए सेवाग्राम वर्धा के मनोज ठाकरे ने राजस्थान सरकार द्वारा शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना की पहल को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि गाँधी जी के उदार विचारों के कारण उनके आंदोलनों में सभी वर्ग के लोग एवं महिलाएं सहभागी बनें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियोंं को गांधीजी के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं से अवगत कराते हुए कहा कि तत्कालीन समाज में फैली गैर- बराबरी की भावना को गांधीजी ने आश्रमों में समानता की भावना पर बल देकर मिटाने का प्रयास किया। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि गाँधी जी ने धर्म को व्यक्तिगत जरूरत बताया, परंतु सार्वजनिक  जीवन में सर्वधर्म समभाव को माना। श्री ठाकरे ने प्रशिक्षार्थियों से संवाद करके उनकी जिज्ञायासाओं का समाधान भी किया।

             शिविर में राजस्थान बाल कल्याण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा, प्रभारी महात्मा गाँधी प्रकोष्ठ दौसा डॉक्टर मनीषा शर्मा, गाँधी दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेश उदाला, गाँधी संस्थान के प्रोफेसर विकास नोरीवाल, जिला युवा समन्वयक दौसा चंचल कसाना, प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह चंपावत, मेहर कटारिया एवं भूपेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!