जिला स्तरीय जीईएम जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
बाड़मेर। वित (जी.एण्ड टी.) विभाग के निर्देशानुसार जिले में स्थित समस्त राजकीय उपापन संस्थाओ व कार्यालयो में सरकारी ई-मार्केट प्लेस की उपयोगिता एवं जागरूकता हेतु जिला स्तरीय जीईएम जागरूकता सत्र गुरूवार, 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेस हॉल में आयोजित किया जायेगा। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कार्यालय के वरिष्ठतम लेखा कार्मिक को उपस्थित होने के निर्देश दिये।