गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन
दौसा . रविवार को गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन निजी होटल दौसा में किया गया। उक्त मीटिंग में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ केएल सराधना एवं रामेश्वर गुर्जर सहायक अभियंता के पर्यवेक्षण में जिला शाखा के चुनाव संपन्न हुए। उक्त मीटिंग में बड़ी गुर्जर कार्मिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रतिराम कसाना भोजपुरा को गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद दौसा का जिला अध्यक्ष चुना गया। एवं रामफूल भेडी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। उक्त मीटिंग में जिला अध्यक्ष जयपुर रामस्वरूप गुर्जर गुर्जर अधिकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के महासचिव हंसराज गुर्जर कोषाध्यक्ष जगदीश चेची एवं जिले के गुर्जर कार्मिक उपस्थित रहे।