Dark Mode
जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

सवाई माधोपुर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंदपुरम में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अतिथियों ने युवाओं को संविधान, संसदीय प्रणाली, भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता, वाई-20 यूथ सम्मिट इनिशिएटिव, इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स, वासुदेव कुटुम्भकम एवं मिशन लाइफ़ के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विश्व पटल पर भारत का अभयुदय जी-20 पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वसुदेव कुटुंबकम अर्थात एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना का अनुसरण करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने युवाओं को पावरपॉइंट प्रजेंटेशन व ऑडियो वीडियों के माध्यम से विभिन्न थीम विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
अथितियों में राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा शर्मा, शिक्षाविद डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, डॉ. हरिचरण मीना, भारती मीना, कृषि विज्ञान केंद्र से अधिकारी बीएल मीना एवं नूपुर शर्मा एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के नेमीचंद मीना द्वारा युवाओं को कार्यक्रम की थीम व संबंधित विभाग की योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान युवाओ की टीमो द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी ने बताया कि अतिथियों द्वारा आगामी माह में होने वाले  कैच द रेन 3.0 प्रोग्राम के पोस्टर व टीशर्ट का भी विमोचन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के बीओजी के द्वारा सवाईमाधोपुर के लिए नामित सदस्य रामावतार मीना ने युवाओं को देश की प्रगति में अग्रसर रहने के लिए एवं कृषि के परंपरागत मॉडल अपनाने को प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे कि महिला अधिकारिता, केंद्रीय संचार ब्यूरो, जिला उद्योग केंद्र व आरएसएलडीसी द्वारा युवाओं को जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल्स लगाई गई। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार अरविंद सिंह ने समारोह में पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षाविद मोहनलाल कौशिक, हंसराज वैष्णव व मुरारीलाल ने युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्टीय युवा स्वयंसेवक रजत भारद्वाज, हरमीत सिंह, मनोज महावर, राजेश मीना, शाहिद खान, खेलन्ति मीना, खेमराज गुप्ता, दिलखुश खान, हेमंत शर्मा, शुभम भारद्वाज सहित क्षेत्र के अन्य युवा मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!