जिला स्तरीय ओपन पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन
टोंक । डिस्ट्रीक जिम फैडरेशन टोंक के तत्वाधान में जिला स्तरीय ओपन पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हायर सैकडरी स्कूल कोठी नातमाम में किया गया। पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एड. विशाल श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि फैज खान, अध्यक्षता जावेद मसूद बॉक्सर एवं सचिव जसवंत सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगता का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष रईस अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर सै. जिशान अली, जाकिर अली खां, सोनू सैनी, रिंकू बना, हाशिम जावेद, बनस्थली के प्रशिक्षक मोहिनी मोहन व राखी कोच रेस्लिंग बनस्थली, वेट लिफ्टिंग कोच कैसर अहमद, सरफराज, केसरी व अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 120 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।