Dark Mode
जिला स्तरीय राजीव गांधी ओलम्पिक खेल शुरू

जिला स्तरीय राजीव गांधी ओलम्पिक खेल शुरू

 
धौलपुर। राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल-2023 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का समारोहपूर्वक शुभारंभ शुक्रवार को आरएसी ग्राउंड में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर अग्रवाल ने राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेवें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी प्रेम और भाईचारे से प्रतियोगिताओं को खेलते हुए राजस्थान मिशन-2030 को साकार करने में योगदान देवें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों व उपस्थित जनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक खो-खो, कबडडी, रस्साकशी, शूटिंग बाल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वालीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला स्तरीय मुकाबले 6 सितंबर तक होंगे। इसके बाद 15 से 18 सितम्बर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की सीडीपीओ कृष्णा कुमारी, जिला साक्षरता अधिकारी बीरी सिंह, सीबीईओ दामोदर लाल मीणा, माध्यमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी विजय शर्मा, प्रारम्भिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी चोब सिंह, परमजीत सिंह बैंस, राकेश परमार, अनीता कुमारी, मनोज कुमार, रमेश मीणा, हरी मोहन, मुकेश कुमार, संजीव श्रीवास्तव, भूपेंद्र राणा, सन्तोष कुमार, देवदत्त, सुरेखा, सुमन देवी, निधि परमार, अमीरी सिंह, सुल्तान सिंह, आशा शर्मा, सुनील कुमार मीना, अनिल मिश्रा, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भुवनेश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!