Dark Mode
पीएमएफबीवाई योजना की जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक हुई आयोजित

पीएमएफबीवाई योजना की जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक हुई आयोजित

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ/रबी 2022-23 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक का आयोजन मिनी सचिवालय परिसर में किया गया। जिला कलक्टर यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने व फसल बीमा के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग के सहायक निदेशक गोपालनाथ योगी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!