Dark Mode
जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक सम्पन्न

झालावाड़ । राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों के निर्णय हेतु मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं जिले में अधिक से अधिक कृषि आधारित उद्योग की स्थापना के लिए कृषकों, व्यापारियों, सहकारी समितियों, उद्यमियो को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में विभिन्न इन्टरप्राइजेज एवं उद्यमी फर्मों के कुल 14 प्रकरण जिला कलक्टर के समक्ष प्रेषित किए गए जिन पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए नियमानुसार अनुमोदन एवं निरस्तीकरण की उचित कार्यवाही की गई।
बैठक में कृषि विपणन विभाग कोटा के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक हरिचरण मिश्रा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अमृतलाल मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. टी.ए. बन्सोड, मण्डी सचिव भवानीमण्डी डॉ. रामपाल कुमावत, मण्डी सचिव खानपुर फूलचन्द मीना, मण्डी सचिव झालरापाटन डॉ. हेमलता मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!