Dark Mode
जिला स्तरीय सीनियर व जूनियर ओपन जूड़ो प्रतियोगिता का समापन

जिला स्तरीय सीनियर व जूनियर ओपन जूड़ो प्रतियोगिता का समापन

टोंक। जिला जूड़ो संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय सीनियर व जूनियर ओपन जूड़ो प्रतियोगिता का समापन फाईटर एकेडमी निवाई में राजस्थान की प्रथम एनआईएस जूड़ो प्रशिक्षक लक्षित तालरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न वर्गो में सौ के लगभग प्रतिभागियों ने भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय जूड़ो खिलाड़ी व तकनीकी अधिकारी प्रदीश शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग में ंछात्र अर्पित माधीवाल प्रथम, द्वितीय दीपक चौधरी, 60 भार वर्ग में प्रथम सौरभ टोंक, द्वितीय ओम सिंह रहे। इसी प्रकार 66 में आई.एस. गौड प्रथम, द्वितीय आरनि निराला, 73 भार वर्ग में दीपक सैनी प्रथम, 81 वर्ग में अ.नि सिंह प्रथम, 60 किलो वर्ग में रिषिक माधीवाल प्रथम, सीनियर जूड़ो में रोहित 60 किलो वर्ग प्रथम, द्वितीय रूपेश, 66 वर्ग में प्रथम आयुष गोण, द्वितीय अशोक सैनी, 73 वर्ग में सौरभ माधीवाल प्रथम, 81 वर्ग में रामराज गुर्जर प्रथम, द्वितीय तपेश मीणा, 90 वर्ग में लक्की चौधरी, जूनियर जूड़ो छात्रा 44 वर्ग में आरती चौधरी एवं 48 वर्ग में सन्जू रही। जिला जूड़ो संघ के सचिव आर. नावरिया ने बताया कि जुनियर वर्ग के विजेता डीडवाना नागोर में 22 से 24 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें। नावरिया ने बताया कि इस मौके पर हरिराम जाट, प्रदीप शर्मा, रूपनारायण चौधरी, मन्नालाल चौधरी, अनिल नाहटा, नीम सिंह, राजेन्द्र कुमार पूंछ एवं आरडी शर्मा आदि जूड़ो संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!