जिला स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता 2 अप्रैल को
सीकर। स्थानीय दो नम्बर डिसपेन्सरी के पीछे स्थित ओरियन्टल मार्शल आर्ट एण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी में सीकर जिला वुशू संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला वुशू प्रतियोगिता का आयोजन दो अप्रैल का किया जाएगा।
सीकर जिला वुशू संघ के सचिव महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राजस्थान वुशू संघ के तत्वावधान में झुंझुंनू जिला वुशू संघ की ओर से 14 से 16 अप्रैल तक गुलाब रॉय स्मृति भवन, राजगढ़ रोड, पिलानी, झुंझुंनू में होने वाली ़ 17 वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला वुशू प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधितत्व करेंगें।
प्रतियोगिता संयोजक नीतू सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता शानसू व ताउलू स्पर्धा में आयोजित की जायेगी।
जिला वुशू संघ से सम्बद्धता प्राप्त प्राथमिक इकाई, क्लब व संस्थान के खिलाड़ी एक अप्रैल को शाम पांच बजे तक एकेडमी कार्यालय में आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, जन्म तिथि प्रमाण के साथ पंजीयन करवा सकते है।