Dark Mode
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालोतरा। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जूबली समारोह के अन्तर्गत बालोतरा न्याय क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय, पचपदरा में 07 जनवरी को जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, दौड़, हाफ मैराथन, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश एम आर सुथार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रातः 9 बजे शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय खगेन्द्र कुमार शर्मा, जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप, अपर जिला एवं सेशन न्यायालय से राजन खत्री, सागर माथुर, अतिरिक्त मुख्य सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या-2 बालोतरा, दीपांशु आर्य, हिम्मतराज, आदित्य, गजेन्द्र कुमार, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, बालोतरा, पचपदरा, चोहटन, सिवाणा व प्रशिक्षु अधिकारी चार्विन बागमार तथा वरिष्ठ अधिवक्ता लादूराम चौधरी, रतनलाल चौधरी, विजयसिंह खारवाल, करणसिंह सोलंकी उपाध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, बालोतरा सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे। तथा कर्मचारीगण में प्रदीप कुमार व्यास, वरिष्ठ मुसरीम, महेश व्यास, न्यायालय प्रबंधक, अंकुर शर्मा, सिस्टम ऑफिसर सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बेडमिन्ट पुरूष डबल्स में एम. आर. सुथार जिला न्यायाधीश बालोतरा एवं सागर माथुर ए.सी.जे.एम. बालोतरा, बेडमिंटन महिला एकल में पूजा चतुर्वेदी व बेडमिंटन पुरूष एकल/कैरम / टेबल-टैनिस में आनन्द मेहता ने प्रथम स्थान पर रहे। शतरंज में रमेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में हुकमगर, 400 मीटर दौड़ में अबलखान व हाफ मैराथन में श्रवणसिंह जाट प्रथम स्थान पर रहे। लॉन टेनिस में जीवन शर्मा प्रथम स्थार पर रहे। क्रिकेट मैच में अधिवक्ता टीम बालोतरा विजय रही। यह सभी विजेता संभागीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!