पल्स पोलियो क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
टोंक । उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. सुशील गौतम ने बताया कि उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर को किया जाएगा, जिसमें वाईवेलेंट वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य के 24 जिलों में 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10 दिसम्बर को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। तथा 11 व 12 दिसम्बर को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अंतर्गत जिले में कुल 1377 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा हाउस टू हाउस टीमों की संख्या 1772, ट्रांजिट टीम की संख्या 27, मोबाइल टीम की संख्या 11, सुपरवाइजर टीम की संख्या 199, कुल लक्ष्य 2 लाख 27 हजार 361 एवं कुल मेन पावर 3743 का उपयोग किया जाएगा। इस कार्यशाला में आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़ए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान, डीपीएम देवराज गुर्जर, डीएनओ रामकल्याण शर्मा, डीआईईसी टिंकु राय व ब्लॉक के बीसीएमओ व अन्य मौजूद रहे।